Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 जुलाई। कस्बे के कश्यप नगर में छत पर खेलते समय एक साढ़े तीन वर्षीय मासूम नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घटना सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित मोहल्ला कश्यप नगर में हुई। कश्यप नगर निवासी शरद गौतम का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र विकास अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे में मासूम को शरीर पर चोटें आईं। परिजनों ने बिना देर किए उसे सीएचसी पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत सामान्य है। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page