Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जून। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का क्रमवार पंजीकरण कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page