Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जून। जनपद में सिंचाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन 14 जुलाई द्वितीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे विकास भवन, स्थित सभागार में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता एवं सचिव, सिंचाई बंधु, सिंचाई खंड ने बताया कि शासनादेशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली इस बैठक में किसानों से जुड़े सिंचाई संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में नहरों की सफाई की प्रगति एवं आगामी कार्यक्रम, नहरों की कटिंग, टेल तक पानी पहुंचाने में आने वाली समस्याएं, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, नहरों में कुलाबों की व्यवस्था, राजकीय नलकूपों के संचालन एवं बंदी से संबंधित समस्याएं, सिंचाई शुल्क निर्धारण, तथा कृषकों एवं अन्य स्तरों से प्राप्त सिंचाई संबंधी शिकायतों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त माननीय सिंचाई मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं उनसे संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों को समय पर और पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अधिशासी अभियंता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सिंचाई बंधु के नामित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी कारणवश कोई जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो वे अपने अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में प्रतिभाग करने के लिए नामित करना सुनिश्चित करें, जिससे बैठक में सभी आवश्यक विषयों पर प्रभावी ढंग से विचार-विमर्श किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page