सादाबाद 29 जून। सहपऊ इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे हरिओम की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। यह घटना 22 जून को हुई थी। मांगरू गांव निवासी हरिओम ने पुलिस को बताया कि 22 जून की शाम करीब सात बजे उनकी मां गीता देवी और पिता रामअवतार गांव आने के लिए नगला दयाराम की पुलिया पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाते समय गांव तामसी के तिराहे पर गीता देवी की मौत हो गई। उनके घायल पति रामअवतार का इलाज आगरा में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना करने वाली कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 910 पदों के
June 29, 2026
IOCL में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,
June 29, 2026
सोमवार (29/06/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
June 29, 2026
सिकन्दराराऊ : ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध
June 29, 2026
सादाबाद : मांगे नहीं मानी तो और
June 29, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में महिला की मौत,
June 29, 2026
सादाबाद : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों
June 29, 2026
Weather
Hathras
10:32 pm,
Jun 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























