Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ  26 जून ।  ग्राम पचौं अगसौली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं समस्त ग्रामवासियों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। प्रमुख रूप से वीरेश शर्मा, जीतू जादौन, सागर ठाकुर, अशोक जादौन, प्रमोद पंडित, बबलू ठाकुर, भगवानदास बघेल, रामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बिन्टू पुंढीर, शैलेन्द्र सिंह पुंढीर, भल्लू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजू माहौर एवं सुरेंद्र सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अभय प्रताप सिंह पुंढीर, विक्रम पुंढीर, प्रदीप शर्मा, नवीन पुंढीर, शैलेन्द्र प्रताप राघव, नीरज पुंढीर एवं गोपाल शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page