सादाबाद 03 जुलाई। सादाबाद के जलेसर रोड स्थित विनोवा नगर में घर के बाहर खड़ी साइकिल से रुपये से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में 40 हजार रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तीन पासबुक रखी थीं। पीड़ित विजेंद्र सिंह ने थाना सादाबाद में दी गई तहरीर में बताया कि वह 2 जुलाई की सुबह एसबीआई शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर घर लौटे थे। घर के बाहर साइकिल खड़ी कर उन्होंने रुपये से भरा बैग साइकिल के हैंडल पर टांग दिया और दुकान खोलने के लिए अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद बाहर लौटने पर बैग गायब मिला। पीड़ित के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल से बैग उतारकर चोरी कर लिया। बैग में नकदी के अलावा एक कीपैड मोबाइल और एसबीआई की तीन बैंक पासबुक भी थीं। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुट गई है।
Next News :-हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कोर्ट से लौट रहे युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101












