
हाथरस 19 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
संस्था द्वारा 16 जून से 21 जून तक पांच दिवसीय योग जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों एवं फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपस्थित सभी लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, को-अध्यक्ष गीता वार्ष्णेय, चार्टर पूजा वार्ष्णेय, आईपीपी पूजा वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, समिता वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ एवं निरोग जीवन की कामना के साथ किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के स्वस्थ, निरोग एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
























