Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला कलू और अल्हेपुर के बीच स्थित बम्बे में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने बम्बे में एक शव तैरता हुआ देखा।

सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटनास्थल थाना चंदपा क्षेत्र में होने के कारण संबंधित पुलिस के पहुंचने तक शव पानी में ही पड़ा रहा। करीब तीन घंटे बाद चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बम्बे से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर सादाबाद कोतवाल विजय सिंह और थाना चंदपा प्रभारी योगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण उसकी पहचान करने में भी कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है तथा अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर बना हुआ है।

Next News :-सीए परीक्षा में शानदार सफलता से बढ़ाया जिले का मान, ऑल इंडिया टॉप-10 की सूची में स्थान बनाने से मात्र चार अंकों से चूके गर्व

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page