सादाबाद 19 जून। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में, थाना सादाबाद पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुंजलपुल मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया।तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक 12 बोर का खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पंकज देशवाल पुत्र राकेश सिंह, निवासी ग्राम रमचेला, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी पंकज देशवाल के खिलाफ थाना सादाबाद में मु.अ.सं. 248/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
तालाब चौराहे पर धुएं के विवाद का
August 4, 2026
ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से इगलास अड्डे
August 4, 2026
एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई,
August 4, 2026
हाथरस में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक
August 4, 2026
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी
August 4, 2026
हसायन : दो पक्षों में हुई गाली
August 4, 2026
बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की समस्या को
August 4, 2026
Weather
Hathras
8:06 pm,
Aug 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











