सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गाँव हैदलपुर में श्रावण मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर डाक कावंड लेने के लिए गए दो पक्षों के युवकों के बीच दो पहिया वाहन बाइकों के आपस में टकरा जाने के दौरान हुई कहासुनी गाली गलौज के विवाद ने गांव में उग्र रूप धारण कर लिया।गंगाघाट से डाक कावंड में गंगाजल लेकर शिवालय में पूजा अर्चना किए जाने के बाद सोमवार की रात को दो पक्ष के युवकों के बीच जमकर कहासुनी गाली-गलौज मारपीट हो गई।घटना के दौरान दोनो पक्ष के कई युवक घायल हो गए।ग्राम पंचायत बकायन के माजरा गांव हैदलपुर के कुछ युवक श्रावण मास में दो अगस्त दिन रविवार को गंगा मैंय्या के गंगाघाट लहरा सोरों जी से डाक कावड़ लेने के लिए दो पहिया वाहनों पर सवार होकर जत्थे (ग्रुप) के साथ गए थे।डाक कावंड लेने के लिए जाते समय रास्ते में दो पहिया वाहनों को तेज गति से दौडाकर भागदौड किए जाने के दौरान किसी एक युवक की दो पहिया वाहन दूसरे युवक के दो पहिया वाहन से टकरा गया।डाक कावंड लेने के लिए जाते समय रास्ते में हुई गाली-गलौज कहासुनी के दौरान गांव के अन्य मौजूद युवकों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।गंगाघाट पर पहुंचते ही फिर से दोनो युवकों के बीच कहासुनी गाली गलौज हुई थी।लेकिन गंगा घाट से डाक कावड़ में गंगाजल लेकर गांव बापिस लौटकर तीन अगस्त दिन सोमवार की शाम को गांव के ही दोनों युवको के परिजनों के दो पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई।झगडे में एक पक्ष से योगेश कुमार पुत्र बच्चू सिंह,दूसरे पक्ष के देवेंद्र पुत्र करन सिंह निवासी गाँव हैदलपुर ने एक दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते अवगत कराया है कि तीन अगस्त दिन सोमवार की शाम को समय करीब सात बजे दोनो अपने अपने घर पर थे।तभी मेरे ही गांव के कुछ नामजदो ने मेरे पास आकर बिना वजह गाली-गलौज करने लगे।तो मैंने विरोध किया तो उपरोक्त नामजदों ने मेरे साथ लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया।घटना के दौरान दोनों पक्ष में योगेश पुत्र बच्चू सिंह पक्ष से योगेश का छोटा भाई टीटू,जबकि देवेंद्र पुत्र करन सिंह पक्ष से देवेंद्र की पुत्री रेशमा पत्नी शंकुतला गंभीर रूप से घायल हो गए।गांव में हो रहे झगडे की जानकारी होते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड एकजुट हो गई।दोनो पक्ष के घायल युवकों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस व डायल एक सौ बारह पुलिस को दे दी।झगडे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर दोनो पक्ष के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उपचार कराया।पुलिस घटना के संबंध में दोनों पक्ष की लिखित तहरीर मिलने के बाद छानबीन जांच पड़ताल कर रही है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि डाक कावंड लेने गए युवकों के दो पहिया वाहन बाइकों के टकरा जाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद गांव में कावंड में गंगाजल लाकर शिवालय में पूजा अर्चना किए जाने के बाद शाम को गाली-गलौज मारपीट हो गई है।घटना के संबंध में दोनों पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर छानबीन कर जांच पडताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री राधा रानी की भव्य पालकी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
23 सितंबर को होगी श्री दाऊजी महाराज
September 19, 2026
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री
September 18, 2026
खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद,
September 18, 2026
शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध
September 18, 2026
घूरे पर भैंस उतारने को लेकर कहासुनी,
September 18, 2026
सासनी: श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर
September 18, 2026
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
Weather
Hathras
7:07 pm,
Sep 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







