Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। शहर के इगलास अड्डे पर एक ई-रिक्शा चालक की कथित लापरवाही के चलते प्रवेश फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त फाटक की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों को सावधानी एवं सतर्कता से वाहन चलाना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page