Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 जून। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव बघराया के रहने वाले सहायक शाखा डाकपाल के पुत्र ने आईसीए आई के द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल मई सी.ए.फाइनल मई 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट सी.ए. बनने का लक्ष्य प्राप्त कर कामयाबी का परचम लहराया है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।बृजेश कुमार सेंगर हरी कुमार सेंगर के पुत्र हैं।जो भारतीय डाक विभाग में सहायक शाखा डाकपाल ए.बी.पी.एम के पद पर कार्यरत हैं।बृजेश कुमार सेंगर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है।उन्होंने बताया कि यह सफलता वर्षों के कठिन परिश्रम, त्याग,धैर्य और निरंतर संघर्ष का परिणाम है।ब्रजेश की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने सीमित संसाधनों एवं अनेक चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य पर अडिग रहकर यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।बृजेश सेंगर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान आईसीएआई.ने मई की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।इन परिणामों में बृजेश कुमार सेंगर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।बृजेश सेंगर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उनका अनुक्रमांक रोल नंबर 103635 है।बृजेश कुमार ने ग्रुप I की परीक्षा में कुल एक सौ अठ्ठावन 158 अंक प्राप्त किए हैं।उनके विषयों में फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में छियालीस 46 अंक,एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट में इकहत्तर 71 अंक जो पिछली बार के प्रयास में प्राप्त हुए थे,और एडवांस्ड ऑडिटिंग,एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स में इकतालीस अंक शामिल हैं।उन्हें ‘सफल’ घोषित किया गया है।बृजेश की इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page