सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 जून। विकासखंड क्षेत्र में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में उन्नीस जून दिन आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर नियत्रंण करने के लिए प्रदेश व्यापी विशेष एच.पी.वी.टीकाकरण अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया।प्रदेश व्यापी विशेष एच.पी.वी.टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ए.सी.एम.ओ के द्वारा निरीक्षण किया गया।विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के देहात के गांव में कार्यरत ए.एन.एम.स्वास्थ्य नहिला कार्यकत्रियो के द्वारा बीस उपकेंद्रों पर टीकाकरण किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के बीस उपकेंद्र पर विशेष एच.पीयूष.वी.टीकाकरण अभियान कार्यक्रम के दौरान चौदह वर्ष की सभी किशोरियो को वैक्सीन लगाकर टीकाकरण किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष के दिशा निर्देशन नेतृत्व में बीस उपकेंद्र पर सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक कुल एक सौ पिच्चहत्तर किशोरियो का टीकाकरण किया जा चुका था।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष ने बताया कि ऐसी किशोरियो जिन्होने चौदहवां जन्मदिवस मना लिया है,तथा पन्द्रहवां जन्मदिवस अभी नहीं मनाया है।सिर्फ उन चौदह वर्ष पूरा कर पन्द्रहवें वर्ष की ओर अग्रसर होने वाली सभी किशोरियों के लिए यह वैक्सीन लगाई जा रही है,जो कि बच्चेदानी के कैंसर सर्वाइकल कैंसर से बचाती है।यह प्रत्येक वर्ष में दो बार छह छह माह के अंतराल पर इसकी दो डोस दी जाती हैं।उन्होने बताया कि प्राइवेट में इस वैक्सीन की कीमत चार हजार से पांच हजार के करीब है।विशेष टीकाकरण अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बीस उपकेंद्र पर कार्यरत समस्त बीस महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ए.एन.एम. महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के द्वारा विशेष एच.पी.वी.टीकाकरण अभियान संचालित किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष ने बताया कि स्वस्थ समाज,समृद्ध भारत टीका कार्यक्रम के तहत समाज के सभी जाति वर्ग धर्म के अभिभावकों को अपने होनहार संतान के लिए समृद्ध भारत टीकाकरण के तहत टीका लगवाएं और सर्वाइकल कैंसर से भविष्य को सुरक्षित बनाएं।टीकाकरण अभियान कार्यक्रम के दौरान दोपहर को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.सी.एम.ओ.डाॅ.राजीव गुप्ता के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर टीकाकरण अभियान की सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रकाश मोहन निमेष,निशांत कुमार ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस पुलिस
August 6, 2026
कांवड़ श्रद्धालुओं से मिले डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का
August 6, 2026
युवक की मौत के बाद अस्पताल में
August 6, 2026
सासनी : तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस
August 6, 2026
शव वाहन हुआ खराब तो शोकाकुल परिजनों
August 6, 2026
गाली देने से मना करने पर परिवार
August 6, 2026
सासनी : शराब के लिए रुपये न
August 6, 2026
Weather
Hathras
1:27 am,
Aug 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








