Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 18  जून । थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई पोस्ट परसारा निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजेश कुमार ने थाना चंदपा में दी गई शिकायत में बताया कि 17 जून 2026 की शाम वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के कालू, टीपू, शाहरुख, संजय तथा दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और बेल्ट लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। राजेश कुमार का कहना है कि जब उसने अभद्रता का विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गली में हुई मारपीट के दौरान उसे चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय हमलावर उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना के बाद उसने थाना चंदपा पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page