Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18  जून । थाना हाथरस गेट क्षेत्र में एक दंपती का समझौता कराने वाले समाजसेवी को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली रोड निवासी समाजसेवी मुश्ताक अहमद ने थाना हाथरस गेट में दी गई तहरीर में बताया कि अलगर्जी नगला निवासी शाहरुख और उसकी पत्नी अफसाना निवासी डबुआ, फरीदाबाद के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। समाज के लोगों के अनुरोध पर वह करीब डेढ़ माह पूर्व फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा चुके थे। समझौते के बाद शाहरुख अपनी पत्नी अफसाना को वापस घर ले आया था। आरोप है कि 17 जून 2026 की रात अफसाना के भाई शाहरुख पुत्र रशीद उर्फ रस्सो ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह अपनी बहन को गायब कराकर समझौता कराने वालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएगा और उन्हें जेल भिजवा देगा। इस धमकी के बाद मुश्ताक अहमद और उनका परिवार भयभीत है। समाजसेवी ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page