सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 जून । कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग पर गांव हरीनगर छीतूपुर के निकट दो दिन पहले एक पूर्व क्षेत्रीय महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति के चार पहिया वाहन स्कार्पियो की टक्कर लग जाने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया।चार पहिया वाहन में सवार क्षेत्र के एक पूर्व महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के रूप में पति क्षेत्र भ्रमण कर आ रहे थे।तभी नगला रति मार्ग स्थित गांव हरीनगर छीतीपुर के निकट उनकी स्कार्पियो.एन से गांव पिछौंती के रहने वाले एक व्यक्ति का पुत्र अपनी मोटरसाइकिल लेकर टकरा गया।स्कार्पियो एन से टकराए मोटरसाइकिल सवार घायल हुए युवक को पूर्व महिला क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति के द्वारा राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस एक सौ आठ के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया दिया।जहां पर तैनात कार्यरत चिकित्सक के द्वारा घायल युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।मोहित पुत्र कालीचरन निवासी गांव पिछौंती दो दिन पहले अपने गांव पिछौंती स्थित अपने घर से कस्बा हसायन के लिए आ रहा था।तभी कस्बा हसायन की ओर से गांव नगला रति की ओर जा रहे एक पूर्व महिला क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति क्षेत्र मं राजनीतिक परिचर्चा कर अपने चार पहिया वाहन स्कार्पियो एन से जा रहे थे।तभी सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार युवक स्कार्पियो एन को देखकर असंतुलित होकर हडबडाहट में मोटरसाइकिल को संभालने के चक्कर में जा टकराया।स्कार्पियो.एन से मोटरसाइकिल सवार युवक के टकरा जाने की वजह से स्कार्पियो एन में सवार ड्राइवर के द्वारा बडी सूझबूझ से गाडी पर ब्रेक लगाकर कन्टोलिंग कर रोकने के बाद टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई मोटरसाइकिल को उठवाकर युवक के गांव पिछौंती स्थित घर पहुंचाया।मोटरसाइकिल में टक्कर लगने के दौरान पूर्व महिला जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि पति की चार पहिया वाहन की स्कार्पियो.एन भी एक साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के संबंध में पीडित घायल युवक के द्वारा कोई शिकायत नही की गई है।उपचार कराए जाने के बाद घायल युवक को छुट्टी दे दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नर्सिंग कॉलेज के छात्रों से मारपीट, तमंचा
June 18, 2026
दंपती का समझौता कराने वाले समाजसेवी को
June 18, 2026
रास्ते में रोककर युवक से मारपीट का
June 18, 2026
निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर
June 18, 2026
होटल के बाहर कारोबारी से मारपीट का
June 18, 2026
रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, जान
June 18, 2026
बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान पोल
June 18, 2026
Weather
Hathras
12:48 am,
Jun 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















