अलीगढ़ 05 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अडानी सीमेंट फ्यूचरएक्स के तहत विद्यार्थियों के लिए “सीईओ इंटरेक्शन विद स्टूडेंट्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्योग जगत के नेतृत्व, कार्यस्थल की चुनौतियों, व्यक्तिगत विकास और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्ट्रेंथ एंड ट्रस्ट: ए रोडमैप टू सक्सीड इन प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ” रहा। अडानी सीमेंट के सीईओ विनोद बहेती ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सफलता के लिए मजबूत मूल्यों, विश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अडानी सीमेंट फ्यूचरएक्स का उद्देश्य विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच मजबूत सेतु तैयार करना है, ताकि युवाओं को व्यावहारिक दृष्टिकोण, जरूरी कौशल और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सोच विकसित करने के अवसर मिल सकें। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डा. लव मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं और बदलते पेशेवर परिवेश को समझने का अवसर मिला। मंगलायतन विश्वविद्यालय और अडानी सीमेंट के बीच पूर्व में एमओयू भी हो चुका है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में टेक्निकल सर्विस इंजीनियर दिव्यांशी शर्मा और अवनीश कुमार, टीपीओ डा. विपिन कुमार तथा राहुल शर्मा का सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : महिलाओं के साथ मारपीट करने
August 5, 2026
सादाबाद : ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने
August 5, 2026
सादाबाद : घरेलू हिंसा रोकने के लिए
August 5, 2026
सादाबाद : मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार
August 5, 2026
सादाबाद : विधायक ने मंत्री के सामने
August 5, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में घायल किसान ने
August 5, 2026
सादाबाद : व्यक्ति, परिवार और समाज के
August 5, 2026
Weather
Hathras
8:45 pm,
Aug 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











