Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 05 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की ओर से गांव बोना में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर समेत विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य जांच की गईं और ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त) एवं डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों की टीम को रवाना कर किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी निदेशक प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, फार्मेसी प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद, उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, सहायक प्राध्यापक सुशांत कुमार शर्मा एवं डा. रामगोपाल सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान फार्मेसी विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page