हाथरस 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी ऋषि कुमार ने की, जिसमें योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पतंजलि के जिला प्रभारी राजकुमार तेल वाले तथा सह-संयोजक के रूप में सुनील वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रवक्ता अनिल कूलवाल द्वारा किया जाएगा। बैठक में सभी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, योग साधकों एवं साधिकाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही नगर में संचालित विभिन्न योग कक्षाओं के मुख्य शिक्षकों, योग प्रशिक्षकों एवं योग प्रेमी नागरिकों को भी इस सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संतुलन का भी आधार है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरियों
June 18, 2026
चतुर्थ पुण्यतिथि : स्व श्री अमन वार्ष्णेय
June 18, 2026
जायंट्स हाथरस डायमंड ने शुरू किया समर
June 18, 2026
नवागत बीएसए का शिक्षक संघ ने किया
June 18, 2026
मोहर्रम को लेकर हाथरस कोतवाली में पीस
June 18, 2026
कृषि विज्ञान केंद्र हसायन में प्राकृतिक खेती
June 18, 2026
संघर्ष से सफलता तक: शादी के 8
June 18, 2026
Weather
Hathras
7:45 pm,
Jun 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























