Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जून। कृषि विज्ञान केंद्र, रति का नगला हसायन में आज प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंद्राराऊ विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रासिंह कुशवाह, जिला विकास अधिकारी पीएन. यादव, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला उद्यान अधिकारी सहित अनेक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सिकंद्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना ने कहा कि आजादी के समय देश में खाद्यान्न की कमी थी, लेकिन किसानों की मेहनत और वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग से आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने किसानों से उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान” का संदेश दिया है। उन्होंने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे वैज्ञानिक ज्ञान और तकनीकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रासिंह कुशवाह ने किसानों को देश का अन्नदाता बताते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित गोष्ठियों एवं किसान मेलों में भाग लेकर वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में आधुनिक एवं तकनीकी खेती अपनानी चाहिए, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, बैंकिंग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदान, प्राकृतिक खेती, फसल प्रबंधन तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page