कस्बा के इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई।द्वितीय ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि सत्रह जून को सूर्यदेव की तेज तपन भरी गर्मी के ग्रीष्मकालीन मौसम में धार्मिक श्रद्धालुओ की आस्था,भक्ति,विश्वास की बयार में समाहित होते दिखाई दिए।श्रीमद भागवत कथा स्थल पर आचार्य सुनील चैतन्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सनातन धर्म की प्राचीन पौराणिक परंपरा रीति रिवाज के साथ सर्व प्रथम पूजनीय देव गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की शुरुआत कर कलश पूजन किया।कलश यात्रा डी.जे.म्यूजिकल साउंड सिस्टम के माध्यम से धार्मिक भजन गीत पर श्रद्धालुओ के द्वारा तेज दोपहरी पर सड़क पर नंगे पांव पदयात्रा करते हुए नाचते गाते जाते हुए दिखाई दिए।कलश यात्रा में शामिल महिला व कन्याएं सिर पर कलश रखकर भगवान के नाम का जाप करते हुए जा रही थी।कलश यात्रा का कस्बा में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कलश यात्रा में धार्मिक कार्यक्रम की ध्वज पताका लेकर बच्चे भी उत्साहित होकर भगवान के धार्मिक नाम जाप संकीर्तन व धार्मिक गीतों पर नाचते गाते हुए जा रहे थे।कलश यात्रा नगर के सभी गली मुहल्लो से होते हुए देवी देवताओ के मंदिर देवालय स्थल माता पथवारी मंदिर,शीतला देवी मंदिर,नृसिंह देव मंदिर,श्री हनुमान जी महाराज मंदिर,कैला मैय्या मंदिर,भगवान शिव परिवार मंदिर,महादेव मंदिर,शिव टुकिया मंदिर,चामुंडा मंदिर,श्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर,श्री हनुमान मंदिर से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।श्री कलश लेकर जाने वाली कन्याओं से कलश लेकर कन्या पूजन कर हवन यज्ञ कराया गया।जिससे वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।कार्यक्रम में नगर के सभी महिला पुरूष मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हार्डवेयर कारोबारी हत्याकांड में इंसाफ की मांग
June 17, 2026
उधार सिगरेट को लेकर विवाद, दिव्यांग दुकानदार
June 17, 2026
सांप के डसने पर किशोरी ने दिखाई
June 17, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामे
June 17, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 17, 2026
महिला से मारपीट व धमकी देने के
June 17, 2026
दिनदहाड़े शिक्षक के किराए के मकान में
June 17, 2026
Weather
Hathras
10:52 pm,
Jun 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















