Hamara Hathras

Latest News

हसायन 17 जून। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हसायन पहुंचकर जनसहयोग से निर्मित नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया तथा थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई। इसके उपरांत उन्होंने जनसहयोग से निर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना हसायन परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों से भी संवाद किया तथा उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार एवं पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ  अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं चौकीदार उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा जनसहयोग से पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page