सादाबाद 16 जून। आलू के लगातार गिरते दामों से परेशान क्षेत्र में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि किसान पिछले कई दिनों से आलू की फसल का उचित मूल्य न मिलने के कारण मानसिक तनाव में था। यह मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़नई का है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नत्थीलाल पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। नत्थीलाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, इस वर्ष उन्होंने करीब 20 बीघा भूमि में आलू की खेती की थी। बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में उन्होंने अपनी उपज को कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रख दिया था, लेकिन बाजार में लगातार गिरते दामों ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। मृतक के पुत्र संतवीर और कृष्ण वीर ने बताया कि सोमवार रात भोजन के बाद नत्थीलाल ने परिवार के सदस्यों के साथ आलू के कम भाव और संभावित आर्थिक नुकसान को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद वह रात करीब नौ बजे सोने चले गए।मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। घबराए परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसान की मौत हृदयाघात से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश किसान आलू के गिरते दामों से परेशान हैं और उन्हें अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसान की मौत के बाद क्षेत्र में कृषि संकट और किसानों की आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चर्चित सोनू हत्याकांड में हाथरस पुलिस को
June 16, 2026
जमीन विवाद में युवक के अपहरण और
June 16, 2026
भतीजी से अभद्रता का विरोध करने पर
June 16, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड्स फ़ैक्ट्री पर
June 16, 2026
दूध में गिरी छिपकली, परिवार के चार
June 16, 2026
कूलर का तार लगाते समय करंट लगने
June 16, 2026
आइसक्रीम की दुकान पर युवक ने लहराई
June 16, 2026
Weather
Hathras
12:17 am,
Jun 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















