Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 15 जून।  कासगंज रोड स्थित गांव अरिफपुर के निकट सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी जयवीर अपने साथी सुरेश निवासी अरिफपुर के साथ मोटरसाइकिल से सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे गांव अरिफपुर के निकट पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जयवीर और सुरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार युवक मौके से अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जयवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेश की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page