Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून। अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर सेवा, परोपकार और जनकल्याण की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की महिलाओं ने श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल जल और जलपान वितरित कर राहत पहुंचाई। इसके साथ ही अधिक मास के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मालपुआ वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की सदस्याओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना न केवल सामाजिक दायित्व है, बल्कि मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को एक-दूसरे की सहायता के लिए प्रेरणा मिलती है। सेवा अभियान में कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय और पूनम वार्ष्णेय सहित एसोसिएशन की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page