Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून। आज प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित शांति भवन आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा  बी के शांता बहिन एवं प्रसाशन के सानिध्य मै 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग सप्ताह का शुभारम्भ हो गया | राजयोग शिक्षिका बी के शांता दीदी तथा जिला होमियोपथिक चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार चौहान द्वारा योग टीचर  ज्ञानप्रकाश के निर्देशन मे ब्रह्माकुमारी कुमारी संगठन के सदस्यों के मध्य आयोजित विशेष प्रातःकालीन  सत्र में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर। शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही जनपद भर के विभिन्न गीता पाठशाला एवं उप सेवा केदो पर तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। दीप प्रज्वलन बी के शांता बहिन जी, पूर्व सहायक कोषाधिकारी दाऊदयाल अग्रवाल, पीएनबी के पूर्व प्रबंधक राकेश अग्रवाल, व्यवसाई अरविन्द गुप्ता , ज्ञानप्रकाश आदि ने किया। विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया| जिसमें ग्रीवासन, शशांक, वज्रासन,  शवासन पवन मुक्ताशन, ताड़ासन, अनुलोम विलोम आदि शामिल थे। इस अवसर पर राजू अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, बी के लक्ष्मी , बी के पूजा, बी के वंदना, राजू शर्मा, कमलेश बहिन गजेन्द्र भाई, सरोज, यतेन्द्र सिंह, चंचल, मोनिका , इन्द्रपाल, रजनेश आदि दर्जनों ब्रह्मा वत्स उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page