Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने आज  स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री Baby Rani Maurya की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। सीडीओ पी.एन. दीक्षित ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page