Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 13 जून । थाना क्षेत्र के गांव कथरिया में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुरसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। थाना प्रभारी अरविंद सक्सेना ने बताया कि ग्राम कथरिया में पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा-फसाद होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान कृष्णमुरारी पुत्र दाताराम (55 वर्ष) तथा सूरज पुत्र कृष्णमुरारी (25 वर्ष), निवासी ग्राम कथरिया, थाना मुरसान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page