
हाथरस 13 जून । जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन की एक बैठक अलीगढ़ रोड स्थित एक धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुरारी लाल पचौरी ने की, जबकि संचालन आर.सी. नरूला द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला टेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश पंडा को 12 जून को कानपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उन्हें मंच पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर जिला हाथरस टेंट, लाइट एवं कैटर्स व्यापारी एसोसिएशन द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत समारोह के बाद जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश पंडा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की यह जिम्मेदारी बड़ी चुनौतीपूर्ण है, जिसके निर्वहन में सभी साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने आगामी 19 एवं 20 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले महाधिवेशन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील भी की। बैठक में गोपाल वार्ष्णेय, आशीष शर्मा, अनिल कुमार सिंह, विनीत कुमार वार्ष्णेय, हरिशंकर कुशवाह, रेशम सिंह, अनिल दीक्षित, मुरारी लाल पचौरी, हरिमोहन पाठक, पवन शर्मा, संजय कुशवाह, विष्णु शर्मा, प्रदीप मोहन पाठक, शीलेंद्र कुमार शर्मा, जोली पंडित, स्वामीदास हलवाई, हरीकिशोर नरूला, राजकुमार फ्लावर डेकोरेटर्स, रवेंद्र सिंह, रिंकू कश्यप सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।





















