सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटर्नी में एक परिवार के द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर नामजदो ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।घटना के संबंध में एक वृद्ध पीडित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर घटना के संबंध कोतवाली में जानकारी दिए जाने के बाद गलत तरीके से परिजनों के खिलाफ शांति भंग किए जाने की कार्रवाई कर उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया।शांति देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गांव इटर्नी थाना हसायन ने पुलिस अधीक्षक हाथरस कार्यालय पहुंचकर लिखित तहरीर शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया है कि मेरी नातिन की सात जुलाई 2026 की शादी है। मेरी नातिन की शादी से कुपित होकर मेरे पड़ोसी करीब पांच नामजद आएदिन शराब पीकर गाली गलौज करते हैं,और गलत कमेंट करते हैं।दिनांक दस जून 2026 की रात्रि में करीब नौ बजे उपरोक्त नामजद सभी शराब पीकर पुनः गाली गलौज करने लगे मैंने व मेरे लड़के ने नामजदों के द्वारा की जा रही गाली गलौज किए जाने को लेकर गाली गलौज देने से मना किया।तो सभी नामजदों ने मेरे नाती अंशु व मुझ प्रार्थी शांति देवी,मेरी नातिन शिवानी को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा।जिससे हमारे काफी छोटे आई हैं।हम उक्त घटना की शिकायत करने कोतवाली थाना परिसर गए।तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने के बजाए उल्टा हमारी बेटी व नाती को धारा एक सौ सत्तर बी.एन.एस के तहत कार्रवाई चालान कर दिया।जब मेरा बेटा और नाती पुलिस के द्वारा की गई शांति भंग की कार्रवाई के बाद जमानत कराकर अपने गांव इटरनी स्थित घर बापिस लौट कर आए।तो उपरोक्त लोग पुनः गंदी गंदी गालियां देने लगे तथा हम लोगों को यह लोग रास्ता रोकते हैं तथा नाजायज तमंचे से हमें डराते धमकाते हैं तथा मेरी व मेरी परिवार जनों के विरुद्ध कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं या किसी झूठे कैसे में फंसा सकते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं तथा मेरी बहन का लड़का पिंटू नगला रति पर कंपनी में ड्यूटी जाता है।उसे भी रास्ते में रोकते हैं अगर मेरे परिवार जनों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है।तो इसका जिम्मेदार यह उपरोक्त लोग होंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एडीआरएम के निरीक्षण में हाथरस जंक्शन की
June 13, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
June 13, 2026
नाबालिग लड़की से मारपीट का आरोप, दो
June 13, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
June 13, 2026
हाथरस में 15 से 21 जून तक
June 13, 2026
कर्ज की रकम न मिलने से परेशान
June 13, 2026
इंडसइंड बैंक की शाखा में 1.42 लाख
June 13, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















