Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 जून। कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा के गडोला मार्ग स्थित ग्रामीण बैंक के पास मौहल्ला किशन में शुक्रवार बारह जून की देर शाम को एक आवारा गौवंश नंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कस्बा के वार्ड संख्या पांच के मौहल्ला किशन की गली में सडक पर निराश्रित अवारा गौवंश नंदी सांड के मृत अवस्था में पडे होने की पर मौहल्ला के रहने वाले सभासद अंकुर शर्मा के द्वारा पुलिस को फोन काल कर सूचना दी। सभासद अंकुर शर्मा सहित अन्य कई गौरक्षकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए  हत्या किए जाने की आशंका जताई है।नंदी गौवंश सांड की मौत हो जाने की घटना की जानकारी सूचना मिलने कोतवासी से कस्बा व क्षेत्र में संचालित पुलिस लैपर्ड कोबरा चीता वाहन पर तैनात दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे।मौके पर स्थानीय लोगों व गौरक्षकों की भीड़ लग गई।घटना की जानकारी होने पर कस्बा के स्थानीय लोग और गौ सेवक गौरक्षक भी कोतवाली पहुंच गए।गौ रक्षकों ने निराश्रित नंदी की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताते हुए कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम को अवगत कराया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम तुरंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँच कर पशुपालन विभाग कर पशुचिकित्सक को जानकारी दी।शनिवार तेरह जून को पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर आकर मृतका आवारा गौवंश नंदी के शव का कस्बे के मौहल्ला किला खेड़ा स्थित बगीची के पीछे जंगल में गौवंश के शव का डाक्टर कैलाश चंद्र लोधी डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम किया।पशुपालन विभाग की टीम में हसायन पशु चिकित्साधिकारी पीयूष सिंह, भूपेंद्र कुमार लालगढी पशु चिकित्साधिकारी वरावेट व गौरक्षकों की मौजूदगी में गौवंश के शव का पोस्टमार्टम किया।पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद गौरक्षकों ने हिंदू रितिरिवाज से सम्मान पूर्व मृत गौवंश के शव को दफनाया गया। उक्त मामले में एक गौरक्षक अमन सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी गाँव जगदेवपुर थाना हसायन कोतवाली ने गौरक्षक जतिन कुमार, अनमोल गुप्ता, संदीप उपाध्याय, अंकित सिंह, उर्वेश पाठक, अंकुर शर्मा सहित साथियों के साथ कोतवाली पहुचकर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि हसायन के मौहल्ला किशन में एक नंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है हम नंदी महाराज का पोस्टमार्टम करते हुए आवश्यक कार्रवाई चाहते हैं व्यक्ति की सूचना हमें करीब रात आठ बजे बारह जून को स्थानीय लोगों ने दी है तब हम मौके पर आए हैं नंदी महाराज के पसलियों पर चोट का निशान है।निराश्रित गौवंश सांड नंदी की मौत को लेकर लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page