Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड हाथरस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान समूह के सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया और आमजन को स्वच्छता एवं हरियाली के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है। समूह की पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाएं। कार्यक्रम में समूह की अध्यक्षा प्रभा वार्ष्णेय, सचिव आशु वार्ष्णेय, चार्टर पूजा वार्ष्णेय, आईबीपी पूजा वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, रेशु वार्ष्णेय, समिता वार्ष्णेय, मधुलिका शर्मा, नेहा अग्रवाल, नीरू वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, रूबी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इस पहल की सराहना की। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page