Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 जून ।  कस्बा व देहात क्षेत्र में स्थापित सरकारी कार्यालयों में गत दो वर्ष से हररबार प्रत्येक वर्ष पांच जून के आते ही सरकारी महकमों के मातहतों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती है।हर बार प्रत्येक पांच जून को सरकारी से लेकर प्राइवेट निज संस्थानों में पौधा लगाकर वृक्षारोपण के नाम पर खानापूर्ति कर लगाए गए पौधों की अनदेखी कर छोड दिया जाता है।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संथान के जिम्मेदारों के द्वारा पांच जून को पर्यावरण दिवस व नौ जुलाई को सघन पौधा रोपण कर वृक्षारोपण किया गया।सरकारी व निज शिक्षण संस्थानों के द्वारा पौधारोपण करने के बजाए पौधा पकड फोटो खिंचाओं अभियान सरीखा बनकर कागजों व फोटों के सहारे ही जिम्मेदारों व पौधारोपण करने व कराने वालों की अनदेखी व उदासीनता,मनमानी कार्यप्रणाली के तहत पांच जून पर्यावरण दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर कराए गए पौधारोपण,वृक्षारोपण कार्यक्रम महज अनदेखी उदासीनता के अभाव में विकसित होने के बजाए अविकसित होते हुए अपनी बदहाली दुर्दशा पर आंसू बहा रहे है।कस्बा के विकासखंड कार्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,कोतवाली सहित ग्राम पंचायत भवन,नगर पंचायत कार्यालय के परिसर के सामने अधिकारियो के द्वारा अपनी अपनी माँ के नाम पर पिछले दो वर्षों में अलग अलग तिथियों में लगाए गए पौधे अनदेखी असुरक्षा के भाव में विकसित होने के बजाए अविकसित होकर नाम मात्र के लिए पौधे रह गए।सरकारी विभागों के जिम्मेदारों के अलावा राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता,नेता व जनप्रतिनिधियों के द्वारा वृक्षारोपण कराए जाने के नाम पर पौधे पकडकर महज दिखावटी खानापूर्ति कर छायाचित्र मोबाइल से खिंचाकर विभागीय पार्टल व प्लेटफार्म पर इति श्री कर ली गई।कस्बा के कोतवाली में दो वर्ष पहले तत्कालीन तहसीलदार के अलावा पिछले वर्ष पांच जून को तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक व तत्कालीन कोतवाली के प्रभारी के अलावा  द्वारा कोतवाली में अपनी मॉ के नाम से लगाया पौधा का कहीं पर भी कहीं पर कोई अता पता नही चल पा रहा है।सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कर्मचारियों के अलावा वर्तमान में तहसील स्तरीय न्यायायिक एसडीएम स्तर के अधिकारी,पुरदिलनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष,तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी,वन विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा पिछले वर्ष पांच जून को पर्यावरण दिवस के अलावा नौ जुलाई को सघन वृक्षारोपण,विश्व पर्यावरण दिवस पर लगवाए गए मॉ के नाम से पौधे भी उदासीनता के कारण अनदेखी के चलते अविकसित होकर रह गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा लगाए गए पौधों का भी कहीं पर कोई अता पता नही है।ब्लाक कार्यालय के मुख्यालय के सामनें व पूरे परिसर मे ब्लाक में पिछले वर्ष तैनात रहे तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पी.के.सिंह व पिछले वर्ष भी तत्कालीन खंड विकास अधिकारी व वन विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा पर्यावरण दिवस व सघन वृक्षारोपण दिवस पर ब्लाक प्रमुख व तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय अधिकारियो कर्मचारियो के द्वारा एक एक पौधा अपनी मॉ के नाम से लगाए जाने के दौरान पौधारोपण के लिए टी गार्ड भी बनवाकर लगवाए जाने के बाद भी अनदेखी भरी उदासीनता के कारण पौधे विकसित होने के बजाए सूख सूख कर दम तोडकर रह गए।पिछले दो वर्ष से नगर पंचायत व मोक्ष धाम के अलावा ग्रामीण अंचल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थापित मिनी सचिवालयो,अमृत सरोवर स्थल,खेलकूद मैदान पर लगाए गए पौधे पूरी विकसित होने के बजाए ज्यादातर स्थानों से नदारद ही दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page