Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 04 जून। गांव मानिकपुर ढा ढकपुरा रोड पर पीएचसी के सामने में चल रही भागवत क​था के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य डा जितेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कृष्ण जन्म की कथा का बहुत ही मार्मिक प्रसंग सुनाया । उनका कहना था कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने का समय आया उससे पहले ही कारागार के सभी पहरेदार सो गए और कारागार के दरवाजे खुल गए । इसके साथ ही उनके माता देवकी एवं पिता वसुदेव की बेडियां टूट गई। उसी समय आकाशवाणी हुई कि इस बालक को गाेकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आऔ और वहां से उनकी बालिका को ले आओ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही पूरा पंडाल जयकारों की आवाजों से गुंजायमान हो गया। कथा पंडाल में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page