हाथरस 04 जून। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके)”खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत शेखपुरा गांव में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केवीके के प्रभारी डॉ. एस.आर. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. हरविंदर पाल एवं डॉ. शैलजा देवी ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व और लाभों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से खेत की उर्वरता का सही आकलन किया जा सकता है, जिससे संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है। इस दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषक तत्व प्रबंधन और भूमि की उत्पादकता बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों से भी अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुरूप खेती अपनाने और नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
मेडिकल व्यवसाई रितेश बंसल का आकस्मिक निधन
July 22, 2026
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने
July 22, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त
July 22, 2026
चलती पीआरवी 112 का पहिया निकला, हाईवे
July 22, 2026
चाय बनाते समय गैस पाइप में लीकेज
July 22, 2026
दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस
July 22, 2026
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
Weather
Hathras
5:55 pm,
Jul 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








