सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जून । क्षेत्र के गांव सूसामई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर तैनात कार्यरत कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने तीन जून बुधवार को कृषि खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांव खेड़िया खुर्द के किसानों ने खेत बचाओ कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता की।कार्यक्रम में किसानों को कृषि वैज्ञानिको की टीम ने हरी खाद फसल ढैंचा के महत्व एवं ढेंचा के लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि ढैंचा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।ढेंचा के प्रयोग से भूमि में जैविक पदार्थ एवं नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि होती है।किसानों को बताया गया कि ढैंचा रासायनिक उर्वरकों का एक प्रभावी एवं किफायती विकल्प है।यह ढेंचा मिट्टी की संरचना,जल धारण क्षमता तथा सूक्ष्मजीव गतिविधियों को बेहतर बनाता है। ढैंचा को खेत में पलटने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह, डॉ.हरविंदर पाल,डॉ.आकांक्षा सिंह,डॉ.शैलजा देवी उपस्थित रहे।उन्होंने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि के लिए ढैंचा की खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : दगसह गांव में महिला की
June 3, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 3, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
June 3, 2026
सादाबाद : जल्द बदल सकती है करवन
June 3, 2026
सादाबाद : डीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं
June 3, 2026
Weather
Hathras
11:56 pm,
Jun 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























