सादाबाद 02 जून । हाल ही में हुई तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि ने मुरसान ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों रोहई में किसानों की खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। तैयार खड़ी फसलों के नष्ट होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत राशि और उचित मुआवजे की मांग की है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाधयाय ने ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में अधिकारियों को किसानों से संपर्क कर नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द मुयाबजे की माग की।
























