सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 जून । विकासखंड क्षेत्र के गांव गढ़ोला की प्रतिभाशाली बेटी हर्षिता तोमर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हर्षिता ने दिल्ली ओपन स्टेट समर एथलेटिक चैंपियनशिप में अंडर-16 भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड में 2 से 4 जून तक आयोजित दिल्ली ओपन स्टेट समर एथलेटिक चैंपियनशिप में हर्षिता तोमर ने अंडर-16 वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में 35.80 मीटर का शानदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्षिता, गांव गढ़ोला निवासी शैलेन्द्र पाल सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षिता ने अपने खेल के प्रति समर्पण और जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। लगातार कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की है। हर्षिता की प्रतिभा को पहचानते हुए गांव के ही समाजसेवी विशाल सिंह ने अपने खर्च पर हरियाणा स्थित बी.एन. जेवलिन अकादमी में उनका प्रवेश कराया। वहां वह कोच मनदीप कुमार और कोच सुदामा यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षकों ने भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। हर्षिता के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शैलेन्द्र पाल सिंह, अजरूद्दीन फौजी, विशाल सिंह, हरिओम चौधरी (एनआईएस कोच लेवल-2), जाहिद खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और हर्षिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शर्मसार करने वाली घटना : वृद्धा से
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर
June 2, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक
June 2, 2026
दिल्ली के होटल से बरामद हुईं युवतियों
June 2, 2026
3 जून से 20 जून तक कृषि
June 2, 2026
सिकंदराराऊ : मेधावियों का हुआ सम्मान, 21
June 2, 2026
Weather
Hathras
10:29 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























