Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । मंदिर श्री कन्हैयालाल जी महाराज, रुई की मंडी में आयोजित वार्षिक महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से राजीव शर्मा उर्फ राजू बोहरे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में बताया गया कि मंदिर श्री कन्हैयालाल जी महाराज में पूरे वर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, होली महोत्सव, दीपावली, रक्षाबंधन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व रहता है। इन सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अध्यक्ष पर होती है। राजीव शर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पवन सिंह पौरूष द्वारा रखा गया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से सहमति मिलने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा भव्य एवं सफल आयोजनों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर रमेश ब्रह्मचारी जी, चेतन पंडित जी, योगेश पंडित जी, मनोज वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, राहुल वर्मा, राजकुमार कोठीवाल, बांके वर्मा, संजीव वर्मा, गगन शर्मा, मोनू वर्मा, अमित पौरूष, विजय कोठीवाल, सोहन वर्मा, सौरव, गौरव मोबाइल वाले, रिंकू अग्रवाल, आलोक कुमार सहित अनेक सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर एवं महोत्सव समिति की उन्नति और सफल आयोजनों की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page