हाथरस, 02 जून । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में सचिव अनु चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर, हाथरस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, फारिया नौशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इस दौरान एक महिला पीड़िता केंद्र पर मौजूद थी, जबकि छह अन्य पीड़िताएं अपने बयान दर्ज कराने के लिए गई हुई थीं। सचिव अनु चौधरी ने उपस्थित पीड़िता से उसकी समस्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को मामले के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को हर संभव कानूनी सहायता एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। सचिव ने काउंसलरों के आने-जाने तथा उनके बैठने एवं कार्य करने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव अनु चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर की संचालिका को निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इससे संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को समय पर न्यायिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
साहब 12 दिन से लापता हैं मेरा
June 2, 2026
जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों को बड़ी
June 2, 2026
हाथरस, सादाबाद और सासनी को मिलाकर बनेगा
June 2, 2026
सासनी के आरोपी को 3 वर्ष का
June 2, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार कार ने बाइक
June 2, 2026
Weather
Hathras
8:08 pm,
Jun 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























