Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 जून । मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि बकाया मानदेय न मिलने पर वह दो जून से कोई भी कार्य नहीं करेंगी, चाहे वह टीकाकरण हो या अन्य स्वास्थ्य कार्य। आशा कार्यकार्ता विमलेश, सोनम, राखी गुप्ता, अंकिता, भावना, सुनीता, कंचन, अग्रवाल लता, मालती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पत्र में कहा कि मार्च 2026 से उनका मानदेय रुका हुआ है। तीन माह से एक भी पैसा नहीं मिला है, जिससे उनकी पारिवारिक स्थिति खराब हो गई है। तेज गर्मी और बारिश में भी वे क्षेत्र में काम कर रही हैं, लेकिन वेतन न मिलने पर जिम्मेदारी कौन लेगा। आशाओं ने मांग की है कि बकाया मानदेय तुरंत जारी किया जाए, मानदेय बढ़ाया जाए, उन्हें स्थायी किया जाए और राज्य सरकार का दर्जा दिया जाए। उनका कहना है कि वे 2017 से आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बना रही हैं, लेकिन आज तक उचित मानदेय और सम्मान नहीं मिला। आशाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे काम नहीं करेंगी। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page