Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 31 मई । आज शाम आई आंधी, तूफान ने कस्बा, देहात भारी तबाही मचाई है। हाथरस रोड स्थित राघव आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में लगा सोलर सिस्टम आंधी ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। गनीमत रही कोई भी व्यक्ति हवा में उड़ते सोलर पैनल की चपेट में नहीं आया। वरना हादसा बड़ा हो सकता है। आंधी की गति अनुमानित 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसके कारण कोल्ड स्टोरेज परिसर में स्थापित सोलर प्लांट के अधिकांश सोलर पैनल उखड़कर उड़ गए तथा पूरी तरह टूट-फूटकर नष्ट हो गए। तेज हवा के कारण कई सोलर पैनल आसपास के कृषि खेतों में जाकर गिरे। इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन उड़ते हुए सोलर पैनलों से आसपास के किसानों, राहगीरों तथा पशुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। यदि उस समय कोई व्यक्ति उनकी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से सोलर प्लांट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में गिरे पैनलों को सुरक्षित हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रबंधन ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराने तथा प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान करने की मांग की है। अप्रत्याशित आंधी-तूफान ने क्षेत्र में कई स्थानों पर जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं राघव आइस एंड कोल्ड स्टोरेज को हुए नुकसान ने स्थानीय उद्योगों के सामने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की चुनौती को भी उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page