सिकंदराराऊ (हसायन)30 मई। विकासखंड क्षेत्र के अलावा कस्बा में दो दिन से हो रहे मौसम परिवर्तन के दौरान तेज आंधी नुमा हवा के चलने और बरसात होने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में तमाम घरों व खेतों पर लगे हुए टीन टप्पड के अलावा तमाम वृक्षों की डालियां व टहनियां क्षतिग्रस्त होकर सडक मार्गो व जगह जगह पर झूलती हुई दिखाई देती रही।दो दिन से मौसम परिवर्तन होने के कारण ज्येष्ठ मास के पुरूषोत्तम मल मास में अचानक तेज हवा आंधी बरसात होने से जनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त होते हुए दिखाई दिया।दो दिन पहले गुरूवार को हुए आचनक मौसम परिवर्तन के उपरांत फिर से दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को भी अचानक मौसम परिवर्तन होने के दौरान आई तेज आंधी हवा और बरसात के कारण गर्मी से जनमानस को राहत मिलती हुई दिखाई दी।दो दिन से आ रही तेज आंधी बरसात के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के पांच विद्युत फीडरों से जुडे साठ गांवों में बदनपुर,बकायन,नगला दली,खुशालगढ,हैथा रघुनाथपुर,नगला आल,महासिंहपुर,जगदेवपुर,इटरनी,






















