Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 मई । आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जैतई तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला, युवक और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगला पचौरी, थाना बरहन, जनपद आगरा निवासी ओमवती देवी पत्नी रमाशंकर अपने पुत्र नीरज पुत्र रमाशंकर और धेवती दिव्या के साथ हाथरस से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद क्षेत्र के जैतई तिराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को सड़क से हटाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। वृद्धा ओमवती देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page