Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मई । हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी बंटी पुत्र जानकी प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी शुक्रवार को जलेसर में जिम करने गया था। शाम के समय खराब मौसम और बारिश के बीच वह घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव भोपतपुर गांव के पास बरामद हुआ। मृतक के ताऊ अतर सिंह ने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि बारिश के दौरान बंटी महानवई स्थित एक मदरसे में रुका था। उनका दावा है कि वहीं उसकी हत्या की गई और बाद में शव को भोपतपुर के पास फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की गहन जांच किए जाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page