हाथरस 30 मई । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की हाथरस शाखा का विधिवत शुभारंभ स्थानीय मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी जी द्वारा स्वस्तिक अंकित कर एवं ईश्वर से सर्वजन मंगल की कामना के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, मनीष गोयल, विजय कृष्ण गर्ग, मुकेश सिंघल, रामकिशन वार्ष्णेय (मैदा वाले) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वापो का मुख्य उद्देश्य समाज में कल्याण, शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हाथरस शाखा के गठन से संगठन की सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा जनसेवा के कार्य और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किए जा सकेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वापो हाथरस शाखा ने जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर नगर के तीन प्रमुख स्थानों गोविंद भगवान मंदिर के सम्मुख, अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने तथा चावर गेट स्थित प्रसिद्ध चामुंडा देवी मंदिर के सम्मुख निःशुल्क ठंडे पानी की प्याऊ शुरू की है। संस्था द्वारा प्रतिदिन इन तीनों स्थलों पर ताजा एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराई जाती है तथा पानी को ठंडा रखने के लिए बर्फ भी डलवाई जाती है, जिससे राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। संगठन की इस सेवाभावी पहल को नगरवासियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है और लोग इस जनकल्याणकारी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया कंस वध प्रसंग
May 30, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी हरण प्रसंग
May 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया कंस
May 30, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी
May 30, 2026
सहपऊ : आंधी-बारिश से बाधित विद्युत व्यवस्था
May 30, 2026
सहपऊ : मालगाड़ी की चपेट में आने
May 30, 2026
सिकन्दराराऊ : बच्चे के जन्म को लेकर
May 30, 2026
सिकन्दराराऊ : राजकमल पब्लिक स्कूल में समर
May 30, 2026
Weather
Hathras
8:13 pm,
May 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























