Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मई । पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर वार्ष्णेय महिला मंडल एवं वार्ष्णेय युवा महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता और राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मंदिर श्री गोविंद भगवान, घंटाघर पर विशाल मिल्क शेक वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गोविंद देव का भोग लगाकर तथा सखियों द्वारा भजन-कीर्तन के साथ किया गया। धार्मिक एवं सेवाभावी वातावरण में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं नगरवासियों ने मिल्क शेक का प्रसाद ग्रहण किया। शिविर की व्यवस्था एवं संचालन में वार्ष्णेय महिला मंडल की अध्यक्ष अलका वार्ष्णेय, सचिव रेखा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मालती वार्ष्णेय तथा वार्ष्णेय युवा महिला मंडल की अध्यक्ष आरती वार्ष्णेय, सचिव नम्रता वार्ष्णेय एवं कोषाध्यक्ष वंदना गोटेवाल की सक्रिय भूमिका रही। मिल्क शेक वितरण कार्यक्रम में दोनों मंडलों की सभी सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा एवं धर्मसेवा से जुड़े आयोजन की सराहना करते हुए मंडल की इस पहल की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page