हाथरस 30 मई । थाना हाथरस गेट पुलिस ने फायरिंग कर हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को एक महिला द्वारा थाना हाथरस गेट में सूचना दी गई थी कि वह अपने पुत्र के साथ दुकान पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान हर्ष अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनके पुत्र को आवाज देकर बाहर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही उनका पुत्र दुकान के बाहर आया, तभी हर्ष एवं उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास से संबंधित अभियोग में नामजद अभियुक्त हर्ष को आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गर्भवती विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न और
July 15, 2026
नवजात बेटी के जन्म पर प्रताड़ना का
July 15, 2026
कोर्ट की दखल के बाद लूट और
July 15, 2026
दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने पति
July 15, 2026
अब बिना झंझट होगी ट्रेन टिकट बुकिंग,
July 15, 2026
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय उद्यमियों को
July 15, 2026
मुरसान में लाइब्रेरी के बाहर से 15
July 15, 2026
Weather
Hathras
4:13 am,
Jul 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








