Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 मई । सलेमपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। ईंट भट्टे के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को तत्काल सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मुंह से कीटनाशक दवा जैसी तेज गंध आ रही थी, जिससे प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने पहले मौके पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कप्तान सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी गांव उघई, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में की। मृतक के परिवार में घटना की सूचना मिलने के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page