Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 मई । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार, घोटालों एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाथरस शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने अपने चेंबर से एक प्रेसनोट जारी कर भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रेसनोट जारी करते हुए शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता इससे त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों पर लगातार गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस दौरान एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार, एडवोकेट राकेश कुमार, एडवोकेट चन्द्रवर्द्धन, एडवोकेट मोहम्मद उमर एवं राजकुमार पण्डा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेस नोट में महोबा की एक दलित छात्रा के कथित अपहरण एवं उत्पीड़न की घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि पीड़िता के दुख में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी को रोकने का प्रयास किया गया, जबकि सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अजय राय जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग हास्यास्पद है, क्योंकि उनका सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। वहीं भाजपा सरकार पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रदेश में विकास कार्यों, नगर निगम, सड़कों, अस्पतालों, मनरेगा और अन्य योजनाओं में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

प्रेस नोट में आगरा नगर निगम द्वारा निजी बिजली कंपनी के कथित करोड़ों रुपये माफ किए जाने का भी जिक्र किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “काम लो-चंदा दो” की नीति पर कार्य कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार में वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच कराए, जिससे जनता के सामने सच्चाई स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता और सार्वजनिक जीवन में शुचिता की पक्षधर है तथा किसी भी जांच से डरती नहीं है। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी की विचारधारा पर चलते हुए पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page